संभल में ड्यूटी से गायब सिपाही, प्रभारी से विवाद के बाद दोनों लाइन हाजिर

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (30/04/2026): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल और प्रभारी के बीच विवाद (Controversy) का मामला सामने आया है। गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल जय भगवान मंगलवार दोपहर अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुश्यंत बालियान जब अचानक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे, तो लहरावन गांव के पास तैनात सिपाही वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद प्रभारी ने तुरंत सिपाही की गैरहाजिरी की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

सिपाही जय भगवान का कहना है कि वह पेट खराब होने के कारण पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए गया था। इस दौरान जब उसने अपनी बात रखी, तो प्रभारी द्वारा कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया।

विवाद के बाद सिपाही ने भी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि प्रभारी अवैध रूप से ट्रकों का संचालन करवाते हैं। सिपाही के मुताबिक, पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान उसने एक मिट्टी से भरे डंपर को रोका था और प्रभारी द्वारा ट्रकों का चालान करने को लेकर दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।

मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल जय भगवान और ट्रैफिक प्रभारी दुश्यंत बालियान, दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि सिपाही की गैरहाजिरी और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच के लिए विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।