श्रमिक दिवस पर 134 सरकारी और 67 निजी अस्पतालों में लगेगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (30/04/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशानुसार श्रमिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 मई श्रमिक दिवस (Labor Day) के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में मेगा हेल्थ कैंप (Mega Health Camp) का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
प्रारंभ में इस अभियान में सभी सरकारी अस्पतालों के साथ 31 निजी अस्पतालों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी थी, किन्तु अब यह पहल और अधिक व्यापक हो गई है। निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने स्वेच्छा से आगे आकर इस जनकल्याणकारी अभियान को सशक्त बनाया है।
इसी क्रम में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, फोर्टिस हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल तथा शारदा हॉस्पिटल सहित कुल 67 निजी अस्पताल अब इस मेगा हेल्थ कैंप का हिस्सा बन चुके हैं।
निजी अस्पतालों की यह बढ़ती भागीदारी उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह सहयोग न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है।
अब इस मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से 134 सरकारी अस्पतालों एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा 67 निजी अस्पतालों सहित कुल 201 स्थानों पर श्रमिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इस पहल का लाभ उठा सकेंगे।
सरकारी अस्पतालों, हेल्थ वेलनेस सेंटर एवं निजी अस्पतालों की सूची देखने के लिए नीचे देखें 👇


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।