National News (29/04/2026): बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का जलवा लगातार कायम है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई भूत बंगला की कमाई 12 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। खास बात यह है कि मंगलवार को फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 130 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई में स्थिरता बनी हुई है।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म को शुरुआत से ही अच्छा ओपनिंग रिस्पॉन्स मिला और पहले वीकेंड में ही इसने 95 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। सेकेंड वीकेंड पर 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को कमाई में उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो सोमवार के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
इस तरह 12 दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 130 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ बनी हुई है और वीकडेज में भी दर्शकों की मौजूदगी जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।