“हम किसी मंदिर या मस्जिद को तोड़ने के लिए नहीं बने हैं”: दिल्ली मेयर प्रवेश वाही
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (29 April 2026): दिल्ली के नवनिर्वाचित मेयर प्रवेश वाही ने पदभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि राजधानी में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के सिद्धांतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा, ताकि दिल्ली के नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचा और सेवाएं मिल सकें।
मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि उनका फोकस जनता की जरूरतों को समझकर ठोस कदम उठाने पर रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम के माध्यम से साफ-सफाई, स्वास्थ्य, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि लोगों का विश्वास मजबूत हो।
वहीं दिल्ली में अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मेयर ने साफ कहा कि इस मुद्दे पर कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी मामला हो, हर कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जाएगी। यह भी दोहराया कि हम किसी मंदिर या मस्जिद को तोड़ने के लिए नहीं बने है। उनका मुख्य उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करना है और हर निर्णय इसी सोच के साथ लिया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।