राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम को जमानत मिलने पर मां उमा रघुवंशी का गुस्सा फूटा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/04/2026): राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है, जिसके बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की बात करें तो करीब 11 महीने पहले रघुवंशी परिवार में शादी की खुशियां थीं। घर में बेटे राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए शिलांग गए, जहां से उनके लापता होने की खबर सामने आई। कुछ समय बाद राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ, जबकि सोनम का कोई पता नहीं चल सका।

मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब कुछ दिनों बाद सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के पास एक ढाबे से बरामद की गई। जांच के दौरान उस पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने और खुद के लापता होने की साजिश रचने के आरोप लगे।

अब अदालत द्वारा सोनम रघुवंशी को जमानत दिए जाने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, मृतक की मां उमा रघुवंशी भावुक हो गईं। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उमा रघुवंशी ने मामले की जांच और न्याय प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वे इस फैसले के खिलाफ आगे भी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।