आर्या फैशन्स में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रमिकों ने उठाया लाभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/04/2026): उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में आज मंगलवार को आर्या फैशन्स, प्लॉट नंबर 481, उद्योग केंद्र-II, ईकोटेक-III, ग्रेटर नोएडा में IBA एवं यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के संयुक्त प्रयास से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर (Free Health Checkup Camp) का भव्य आयोजन किया।‌ कार्यक्रम की आयोजक एवं मेजबान आर्या फैशन्स की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह रहीं। शिविर का शुभारंभ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया गया। यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की वरिष्ठ चिकित्सक टीम ने डॉ. अश्वनी के कुशल निर्देशन में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

इस स्वास्थ्य शिविर में फैक्ट्री के सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए व्यापक स्तर पर निःशुल्क जाँच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रमुख जाँचों एवं सेवाओं में शामिल हैं, जिसमें शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच, हीमोग्लोबिन परीक्षण,‌दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दाँतों का परीक्षण एवं परामर्श, नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आँखों की जाँच एवं परामर्श, हृदय रोग से संबंधित ईसीजी परीक्षण और सामान्य रोगों के लिए निःशुल्क दवाइयों का वितरण आदि।

शिविर की विशेष बात यह रही कि डॉ. खुशबू सिंह ने न केवल आर्या फैशन्स के श्रमिकों, बल्कि आस-पास की सभी औद्योगिक इकाइयों के कामगारों को भी आमंत्रित किया। इसके चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रमिक जाँच के लिए पहुँचे और सैकड़ों लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। इस दौरान श्रमिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया और आयोजन के प्रति प्रसन्नता जताई।

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अश्वनी ने श्रमिकों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित आहार एवं कार्यस्थल पर स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ईसीजी, बीपी एवं शुगर जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों पर भी प्रकाश डाला।

आर्या फैशन्स की संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि हमारे श्रमिक ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं। इनके स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मेरा सभी से आग्रह है कि ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। उन्होंने एसडीएम आशुतोष गुप्ता एवं यथार्थ हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रमिकों ने आयोजकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


 


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।