सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन, हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 अप्रैल 2026): दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। विधायकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति अधिनियम के संसद में पास ना होने पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा विधायकों ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायकों ने नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए विपक्ष पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन के खिलाफ वोट करके महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण को रोकने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक काली पट्टी बांधकर विधानसभा में पहुंचे। भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बैनर पोस्टर लहराते हुए विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।