दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 April 2026): राजधानी नई दिल्ली समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और लू के कारण तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 42.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शाम के समय आई तेज धूल भरी आंधी ने मौसम में बदलाव के संकेत दे दिए हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से गुरुवार तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है।

सोमवार रात को चली धूल भरी आंधी ने यह संकेत दे दिया कि मौसम अब स्थिर नहीं रहने वाला। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में धूल का गुबार छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक असर दिखाएगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं, प्रदूषण के स्तर में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार सुबह राजधानी में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 194 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी स्थिति लगभग समान बनी हुई है, जहां गुरुग्राम में 187, गाज़ियाबाद में 188 और नोएडा में 177 AQI दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।