मिशन कर्मयोगी: यूपी में 1.25 करोड़ कोर्स पूरे, सीएम योगी ने बताई बड़ी उपलब्धि
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (27/04/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को लखनऊ में आयोजित वर्ष-2025 बैच के पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में चल रहे ‘मिशन कर्मयोगी’ (Mission Karmayogi) के तहत सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आई-गॉट (iGOT) पोर्टल पर पांच विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 32 अन्य मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हैं, ताकि कर्मचारियों की कार्यक्षमता और बेहतर हो सके।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि हाल ही में आयोजित ‘साधना सप्ताह’ के दौरान उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने 1 करोड़ 25 लाख से अधिक कोर्स पूरे किए, जिसके साथ राज्य ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश पुलिस की भी अहम भूमिका रही है।
सीएम योगी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने अकेले 28 लाख कोर्स पूरे किए, जिससे वह देश के सभी राज्यों और विभागों के बीच चौथे स्थान पर रही। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है।
आगे उन्होंने ने कहा कि यूपी एटीएस के जवानों को एनआईए और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस बल को व्यवहारिक दक्षता और सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जा सके।
साथ ही सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में साइबर थानों की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों को वैज्ञानिक जांच से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन प्रयासों के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश में मॉडल और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और जनता को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध करा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।