जेवर विधायक ने पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइट का किया शुभारंभ | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/04/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी-3, स्वर्णनगरी, पाई-1, सेक्टर-36 और 37 के 22 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें (LED High Mast Lights) लगाई गई हैं। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व निवासियों की मौजूदगी में इन लाइटों का शुभारंभ किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के विद्युत अभियांत्रिकी डिवीजन -2 की तरफ से सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमीक्रॉन-1 पार्क 130 मीटर रोड, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल कंपनी के गेट और सेक्टर पी-3 मंदिर के पास भी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई है। इन लाइटों पर प्राधिकरण की तरफ से करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना की।

बता दें, कि इससे पूर्व डेल्टा, अल्फा, जीटा, बीटा, गामा आदि सेक्टरों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अब तक ज्यादातर पार्कों में सोडियम लाइट लगी होने से रोशनी कम रहती है। निवासियों की परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन सेक्टरों और सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम लाइटें लगी हैं, वहां भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। एलईडी लाइटों के शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक विपिन राय व निवासीगण भी मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।