3 गुना बढ़ा यूपी पुलिस बजट, महिला सुरक्षा और टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर: सीएम योगी
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (26/04/2026): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रणाली में हुए बदलावों को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। सीएम योगी ने बताया कि वर्ष 2017 के मुकाबले प्रदेश पुलिस का बजट (Police Budget) तीन गुना से अधिक बढ़ाया दिया है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सात नए पुलिस कमिश्नरेट स्थापित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 से ‘मिशन शक्ति’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तीन महिला पीएसी बटालियनों को भी स्वीकृति दी गई है। ये बटालियन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई और बदायूं में वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर स्थापित की गई हैं।
इसके अलावा, राज्य के 17 नगर निगमों और गौतमबुद्ध नगर में ‘सेफ सिटी’ परियोजना लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) का गठन किया गया है और पिंक पुलिस बूथ भी स्थापित किए गए हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके।
तकनीकी सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एटीएस को आधुनिक तकनीक और साइबर विशेषज्ञों से सुसज्जित किया गया है। प्रदेश में फॉरेंसिक लैब स्थापित की गई हैं और हर जिले में दो मोबाइल फॉरेंसिक लैब की व्यवस्था की गई है।
आपातकालीन सेवा यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी के अनुसार, पहले जहां प्रतिक्रिया समय अधिक था, उसे घटाकर अब 6 से 7 मिनट तक कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू की स्थिति आम थी, लेकिन अब कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था का सकारात्मक असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, जिससे निवेश बढ़ा है। साथ ही महिला कार्यबल की भागीदारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।