बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले TMC ने ‘माटी’ माफिया के हवाले कर ‘मां’ को रुलाया
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (26/04/2026): पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज हो गया है और राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने पश्चिम बंगाल के ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में एक जनसभा को को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जोरदार हमला बोला।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासन और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि TMC सरकार ने बंगाल को “माटी-माफिया और घुसपैठियों” के हवाले कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “मां-माटी-मानुष” के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने अब उसी भावना के साथ विश्वासघात किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कथित सिंडिकेट राज और भ्रष्टाचार का सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को पलायन तक करना पड़ रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और चुनाव के पहले चरण में इसका संकेत भी मिल चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो ऐसे सभी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो जनता के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर बदलाव का हिस्सा बनें और राज्य को वर्तमान व्यवस्था से बाहर निकालें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।