भाजपा ने केजरीवाल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और भय फैलाने का लगाया आरोप!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (28 जनवरी, 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि केजरीवाल ने अपने भाषण में नफरत और तनाव फैलाने वाले बयान दिए हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में दिल्ली की राजनीति में जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने जनता के मन में तनाव और डर पैदा किया है। यह आचार संहिता के खिलाफ है। हमने उनके भाषण के अंश चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं, जिसमें अलगाववादी बात कही गई है।”
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “यह बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना है और दिल्ली की जनता में डर पैदा करता है। इससे अधिक गैरजिम्मेदाराना बयान एक पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से नहीं आ सकता।”
भाजपा ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। नायब सैनी इन आरोपों से बेहद आहत हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की सख्त जांच करनी चाहिए।”
भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया कि चुनाव आयोग इस मामले में उचित कदम उठाएगा। चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि वे इस शिकायत पर संज्ञान लेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।