Active NGO Group के वार्षिक उत्सव में डॉ. कल्पना भूषण के नृत्य ने बांधा समां

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (26/04/2026): नोएडा में शनिवार को सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक भव्यता और जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब 115 गैर-सरकारी संगठनों के सशक्त समूह Active NGO Group ने सेक्टर-6 स्थित NEA Auditorium में अपना भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित किया। सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक समारोह नहीं बल्कि समाज सेवा, सहयोग, जागरूकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का जीवंत मंच बन गया, जहां शहर के गणमान्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कलाकार और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य एक छत के नीचे एकत्र हुए। कार्यक्रम का संचालन अपने अनोखे अंदाज में नवरत्न फेडरेशन अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह, विरिष्ठ अतिथि के रूप पूर्व विधायक एवं महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के साथ लोकमंच अध्यक्ष महेश सक्सेना और योगेन्द्र नारायण जैसे प्रतिष्ठित सामाजिक चेहरे मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने Active NGO Group की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब समाज को समन्वित सामाजिक प्रयासों की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब 115 NGOs को एक मंच पर लाकर जनसेवा के लिए काम करना अपने आप में मिसाल है। वक्ताओं ने इसे समाज में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।

कार्यक्रम का अगला चरण दोपहर करीब 1:30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुआ, जिसने पूरे सभागार को उत्साह और तालियों से गूंजा दिया। कविता पाठ, गीत-संगीत और विविध नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया, लेकिन समारोह का सबसे आकर्षक और चर्चित केंद्र बना प्रेरणादायक गीत “Falak Tu, Garaj Tu, Baras Tu” पर प्रस्तुत भव्य नृत्य। इस विशेष प्रस्तुति में सुपर्णा सूद, उनकी बहन डॉ. कल्पना भूषण अपने छात्रों के साथ शानदार तालमेल के साथ मंच संभाला|

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकार, कोरियोग्राफर, निर्देशक, एक्टर, मॉडल और गुरु Dr. Kcalpna Bhushan ने अपनी अद्वितीय उपस्थिति से पूरे मंच की शोभा कई गुना बढ़ा दी। उनकी अभिव्यक्ति, भाव, मुद्राएं और मंच संचालन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभागार देर तक तालियों से गूंजता रहा।

डॉ. कल्पना भूषण किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारतीय शास्त्रीय नृत्य को उन्होंने 60 वर्षों से अधिक समय समर्पित किया है और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अनेक देशों में भारत की सांस्कृतिक गरिमा का परचम लहराया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय नृत्य परंपरा को प्रतिष्ठा दिलाने वाली डॉ. भूषण को कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार, क्लासिकल डांस आर्टिस्ट, गोल्डन हार्ट वाली डांसर सहित तीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें श्रृंगार मणि, नृत्य मयूरी, नृत्य प्रवीणा, नृत्य भारती और भाव निपुणिका जैसे प्रतिष्ठित अलंकरण प्राप्त हैं, जो उनके बहुआयामी नृत्य कौशल की गवाही देते हैं।

डॉ. कल्पना भूषण ने देश के प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों, राजदूतों, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के समक्ष अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। वह कई टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन से भी जुड़ी रही हैं। मंच पर उनकी उपस्थिति अपने आप में एक सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक मानी जाती है। उनकी प्रस्तुति ने Active NGO Group के इस वार्षिक उत्सव को सामान्य आयोजन से उठाकर एक यादगार सांस्कृतिक महोत्सव का रूप दे दिया।

सिर्फ मंचीय प्रस्तुतियों तक ही नहीं, डॉ. कल्पना भूषण की विरासत प्रतिभा निर्माण में भी दिखाई देती है। वर्ष 1977 से नोएडा सेक्टर-11 में स्थित उनका प्रतिष्ठित डांस एवं फिटनेस संस्थान Kcalpna Kala Kendra कल्पना कला केंद्र निरंतर नई पीढ़ी के कलाकारों को तराश रहा है। इस संस्थान ने न केवल अनगिनत नर्तक-नर्तकियों को मंच दिया, बल्कि अनुशासन, भारतीय संस्कृति और प्रस्तुति कौशल की ऐसी शिक्षा दी है जिसने अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया।आज भी यह केंद्र नोएडा की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।