बड़ी खुशखबरी: सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट!

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (24/04/2026): भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। 24 अप्रैल को मामूली कमी के बावजूद शुद्ध सोने का भाव 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बना हुआ है, जबकि चांदी की कीमत 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक बनी हुई है।

24 अप्रैल 2026 को 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट सोने का रेट घटकर ₹138008 प्रति 10 ग्राम हो गया, जो इससे पहले ₹138370 था। वहीं चांदी के दाम में हल्की बढ़त देखी गई और यह ₹240596 से बढ़कर ₹240890 प्रति किलो तक पहुंच गई। इस तरह बाजार में सोना-चांदी दोनों की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

एक दिन पहले 23 अप्रैल को भी बाजार में गिरावट का रुख रहा था। 24 कैरेट सोने का भाव सुबह ₹151189 प्रति 10 ग्राम था, जो शाम तक घटकर ₹151059 हो गया। इसी दौरान चांदी की कीमत ₹243937 से गिरकर ₹240596 प्रति किलो तक आ गई थी। सर्राफा बाजार में जारी किए गए ये भाव बिना जीएसटी के होते हैं, इसलिए गहने खरीदते समय टैक्स जुड़ने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।