बेंगलुरु में विराट कोहली से जुड़ा ‘One8 Commune’ रेस्टोरेंट बंद, कोर्ट के आदेश पर लटका ताला

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (24/04/2026): बेंगलुरु के कस्तूरबा रोड स्थित One8 Commune रेस्टोरेंट को कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल बंद कर दिया गया है। कोर्ट के निर्देश पर रेस्टोरेंट परिसर को सील कर दिया गया है। मामले में आरोप है कि रेस्टोरेंट की ओर से करीब ₹2 करोड़ का किराया बकाया था। कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार, किराया समय पर जमा नहीं किया जा रहा था, जिससे बकाया राशि लगातार बढ़ती गई।

इसके अलावा रेस्टोरेंट पर नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आए हैं। इनमें निर्धारित समय के बाद देर रात तक तेज संगीत बजाना, स्मोकिंग जोन की उचित व्यवस्था न होना और फायर सेफ्टी से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) का अभाव शामिल है।

मामला सार्वजनिक होने के बाद Virat Kohli ने इस रेस्टोरेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब उनका इस रेस्टोरेंट से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल रेस्टोरेंट बंद है और मामले की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत जारी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


 


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।