New Delhi News (24 अप्रैल 2026): पश्चिम दिल्ली के निवासियों को आज पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्य द्वारका वॉटर मेन लाइन को हटाकर नई 1000 मिमी और 700 मिमी पाइपलाइन को चालू करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति और बेहतर हो सके।
इस कटौती का असर द्वारका, उत्तम नगर, जनकपुरी और आसपास के कई रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा। प्रभावित क्षेत्रों में उद्योग नगर DSIIDC, ज्वालापुरी R ब्लॉक, GH-12, पश्चिम विहार, रिशाल गार्डन, चंदर विहार, रणहोला-बाप्रोला, जय विहार GOC और चंचल पार्क जैसे इलाके शामिल हैं। इसके अलावा हस्तसाल, प्रेस एन्क्लेव, विकास नगर, ओम विहार (फेज 1-5), मोहन गार्डन, शक्ति विहार और D.K. रोड के निवासी भी जल संकट से प्रभावित होंगे।
अन्य प्रभावित इलाकों में आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, दाल मिल रोड, यादव एन्क्लेव, रूप विहार, मेहता एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव और मछली बाजार क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही बूस्टर कमांड जोन, शिशराम पार्क, इंद्र पार्क एक्सटेंशन, राम दत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, मटियाला एक्सटेंशन, सुखीराम पार्क और नन्हे पार्क में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
प्रशासन ने निवासियों से अपील की है कि वे दोपहर 3 बजे से पहले पर्याप्त पानी जमा कर लें और सप्लाई बंद रहने के दौरान पानी का उपयोग सोच-समझकर करें। अनावश्यक पानी के इस्तेमाल से बचने की भी सलाह दी गई है। आपात स्थिति में पानी के टैंकर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम (011-23938495, 1916) और NWS के टोल-फ्री नंबर 18001217744 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नांगलोई, नजफगढ़, मधु विहार और बुधेला क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति के लिए जरूरी है। यदि काम समय पर पूरा हुआ, तो रात 8 बजे के बाद पानी की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।