महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर सीएम योगी का बड़ा बयान, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/04/26): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी राजनीतिक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21,000 से अधिक स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं, जिनमें आधे से ज्यादा का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि महिलाओं की भागीदारी केवल सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों तक सीमित न रहे, बल्कि नीति निर्माण और कानून बनाने वाली संस्थाओं में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन मंचों पर कानून बनते हैं और उनके क्रियान्वयन पर निर्णय लिए जाते हैं, वहां महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना समय की मांग है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से इस दिशा में पहल करने की योजना थी। उन्होंने कहा कि जब इस संबंध में संशोधन प्रस्ताव संसद में प्रस्तुत किया गया और चर्चा के बाद मतदान की स्थिति बनी, तब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने इसका विरोध किया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, विधेयक पारित न होने के बाद विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने खुशी भी जताई, जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने इसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकारों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जो भी ताकतें इसमें बाधा उत्पन्न करेंगी, उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उनके अनुसार, ऐसे तत्वों की मौजूदगी में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रभावित होती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि, इस मुद्दे को लेकर विभिन्न स्थानों पर जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के हावड़ा के पास आयोजित एक कार्यक्रम में भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने इस समर्थन के लिए महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परिवर्तन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।