25 अप्रैल को एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा का प्रथम वार्षिकोत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/04/26): सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभा रहे ‘एक्टिव एनजीओ ग्रुप नोएडा’ द्वारा अपने प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सेक्टर-6 स्थित एनईए ऑडिटोरियम (B-110A) में आयोजित होगा।

आयोजकों की ओर से ग्रुप के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे स्वयं के साथ अपने सहयोगियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में योगदान दें। यह आयोजन न केवल आपसी समन्वय को मजबूत करने का अवसर होगा, बल्कि सदस्यों की प्रतिभाओं को मंच देने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

दरअसल, इस ग्रुप की स्थापना 19 अप्रैल 2020 को कोरोना महामारी के दौरान की गई थी। उस समय आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक राहत सामग्री के वितरण को सुचारु और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से करीब 35 सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाया गया था। समय के साथ यह समूह निरंतर विस्तार करता गया और आज इसमें 115 संस्थाएं सक्रिय रूप से जुड़ चुकी हैं, जो आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक बना रही हैं।

पिछले छह वर्षों में समूह द्वारा कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन ऐसा कोई मंच नहीं बन पाया था, जहां सदस्यों की व्यक्तिगत प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जा सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें भाग लेने के लिए सदस्य संस्थाओं को कविता पाठ, एकल या समूह गायन, एकल या समूह नृत्य और नाटिका जैसी प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक प्रस्तुति के लिए अधिकतम 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि यह आयोजन समूह के लिए एक नया आयाम स्थापित करेगा और भविष्य में इसे एक मील का पत्थर साबित करेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।