National News (21/04/2026): पंजाब के फगवाड़ा से सोमवार सुबह एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस विभाग के डीएसपी योगेश कुमार की गोली लगने से मौत (Death) हो गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके सरकारी आवास में हुई।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी योगेश कुमार (DSP Yogesh Kumar) अपने सरकारी क्वार्टर में मौजूद थे और अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो सीधे उनके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल अधिकारी को बिना देरी के जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलने की वजह महज एक हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।