प्रजापति मोहल्ले में AAP ने फिक्स डिपॉजिट किया है, जिसका हर पांच साल पर मिल रहा ब्याज: सौरभ भारद्वाज, AAP प्रत्याशी | ग्रेटर कैलाश

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 जनवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी गहमागहमी अपने चरम पर है, अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता एवं प्रत्याशी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरे हैं और मतदाताओं को अपने पाले में साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और केजरीवाल के कामों को गिनाया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने दिल्ली में बीजेपी की तरह कहीं पर भी पैसे नहीं बाटे। हमने प्रजापति मोहल्ले में एक रुपए भी किसी को नहीं दिया और न ही किसी को शराब की बोतल दी। हमने सिर्फ अपना एक बार पानी का वादा किया था जिसे हमने निभाया। उसी फिक्स डिपॉजिट का ब्याज हमे हर पांच साल पर मिलता है, ऐसी एफडी चलती है हमारी।

उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए हम आपको बताने के लिए आए हैं कि आप लोगों की वजह से जो पौधा लगा है उसी का फल आपको मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल जी का भी राजनीतिक जीवन आपके यहां से शुरू हुआ है। MCD चुनाव के अंदर अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैंपेन की शुरुआत आपके यहां चौपाल लगाकर किया था।

भारद्वाज ने कहा कि सारे टीवी चैनल पर देखा होगा अपने कि MCD चुनाव 2022 के अंदर अरविंद केजरीवाल चिराग दिल्ली के अंदर पहुंचे और वहां पर चाय के दुकान पर बैठकर चाय पिया। यह बहुत बड़ी बात है हमारे लिए। यह बहुत बड़ी बात है कि जहां, आम आदमी पार्टी की सरकार जाती है वहां – वहां चिराग दिल्ली और प्रजापति मोहल्ले का नाम जाता है। आपका नाम भी उसके साथ जुड़ते जाता है। जिस तरह से आपलोगो ने आशीर्वाद बना के रखा है वैसे ही बनाए रखिएगा इस बार भी।

चिराग दिल्ली में सौरभ भारद्वाज का यह अनोखा अंदाज में चुनाव प्रचार कितना प्रभावी साबित होता है यह आने वाले 8 फरवरी को साफ तौर पर देखने को मिलेगा।।

 

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।