ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में फोटोग्राफी व रील मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के एप्लाइड साइंस एवं ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा फोटोग्राफी / रील मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. चौधरी द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल नायडू हॉल में छात्रों की भारी उपस्थिति से उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
प्रतियोगिता के विषय थे:
फोटोग्राफी – “The Picture of Motivation”
रील मेकिंग – “Inside the Life of an Engineering Student”
छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस आयोजन का संचालन विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. हिमानी खंडूरी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. मोहम्मद शुऐब नूर (असिस्टेंट प्रोफेसर), डॉ. प्रीति यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं श्री विष्वजीत सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) के मार्गदर्शन में हुआ।
यह प्रतियोगिता छात्रों की प्रस्तुति कौशल, तार्किक सोच और टीम भावना को प्रोत्साहित करने वाला मंच साबित हुई। छात्रों ने अपनी भावनाओं और विचारों को रचनात्मक रूप से व्यक्त किया, जिससे उन्हें अमूल्य अनुभव और प्रेरणा मिली।
🎖️ विजेताओं की सूची
फोटोग्राफी प्रतियोगिता
नशरा जुबैरा अंसारी – बी.टेक प्रथम वर्ष, CSE (DS)
आशीष कुमार – बी.टेक प्रथम वर्ष, ECE
राज आर्यन गुप्ता – बी.टेक प्रथम वर्ष, CSE
रील मेकिंग प्रतियोगिता
आरव शर्मा – बी.टेक प्रथम वर्ष, CSE (AIML)
भानु प्रताप सिंह – बी.टेक प्रथम वर्ष, ME
सुमित कुमार – बी.टेक प्रथम वर्ष, CSE
कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया गया और दर्शकों ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया। जीत और हार प्रतियोगिता का हिस्सा है, परंतु सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
यह आयोजन आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज की उस परंपरा को दर्शाता है जिसमें छात्रों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रखकर, उनके सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक मंच प्रदान किया जाता है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।