National News (18/04/2026): चीन की प्रमुख होम अप्लायंसेज़ कंपनी Haier भारत में अपने विस्तार को तेज करने जा रही है। कंपनी ने 7,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ देश में अपना सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Manufacturing Plant) स्थापित करने की योजना बनाई है।
कंपनी के भारत प्रमुख एनएस सतीश के अनुसार, इस निवेश के जरिए Haier वर्ष 2028 तक 22,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। प्रस्तावित प्लांट में एयर कंडीशनर, टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और छोटे घरेलू उपकरणों का उत्पादन किया जाएगा। यह उत्पादन घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात के लिए भी किया जाएगा।
कंपनी इस नई यूनिट के लिए दक्षिण और पश्चिम भारत में जमीन फाइनल करने के अंतिम चरण में है। इस पूरे निवेश को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 3,900 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। पहले चरण के 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है।
इस परियोजना के तहत पहले चरण में ही करीब 4,000 से 5,000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इस विस्तार का उद्देश्य भारत में कंपनी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना और वैश्विक बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।