कानूनी अड़चनों में फंसी ‘हेरा फेरी 3’, अक्षय कुमार बोले क्यों फिलहाल नहीं बनेगी फिल्म

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18/04/2026): बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी (Hera Pheri) का तीसरा पार्ट फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने साफ कर दिया है कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही है और इसके पीछे कानूनी कारण हैं।

बता दें कि साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसी वजह से जब इसके तीसरे पार्ट का ऐलान हुआ, तो फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

हालांकि, लंबे समय से फिल्म के बंद होने, टलने और टीम के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। अब खुद अक्षय कुमार ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि फिल्म फिलहाल नहीं बन रही है और इसमें कई कानूनी दिक्कतें हैं।

अक्षय कुमार ने बताया कि इस खबर से उन्हें भी झटका लगा था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि कलाकार साथ काम नहीं करना चाहते, बल्कि प्रोजेक्ट से जुड़े एग्रीमेंट्स और अन्य मुद्दों की वजह से देरी हो रही है।

फिलहाल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को एक साथ देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।