Noida News (17 अप्रैल 2026): नोएडा प्राधिकरण के 50वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्राधिकरण परिसर में सादगी और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 50 किलो का केक काटकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। यह सुनहरा सफर नोएडा के आधुनिक बुनियादी ढांचे, हरियाली और औद्योगिक प्रगति का प्रतीक रहा है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर अपने शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और उन्नत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल (IAS) सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नोएडा एम्पलॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी क्रांति शेखर सिंह, वित्त नियंत्रक निजीलिंगगप्पा, विशेष कार्याधिकारी ए.के. शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह, महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, आर.पी. सिंह, ए.के. अरोड़ा, मुख्य अनुरक्षण अभियंता (जन स्वास्थ्य) आर.एस. यादव, सहायक महाप्रबंधक संजीव बेदी, महाप्रबंधक (नियोजन) मीना भार्गव, सहायक महाप्रबंधक शोभा कुशवाहा, वरिष्ठ प्रबंधक अमरजीत सिंह, कपिल सिंह, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह, प्रबंधक रूप वशिष्ठ, आलोक अग्रवाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, टेन न्यूज़ टीम ने नोएडा के सभी स्टेकहोल्डर्स को इस स्वर्ण महोत्सव वर्ष के समापन दिवस एवं स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। टीम ने अपने संदेश में कहा कि यह अवसर केवल जश्न का नहीं, बल्कि शहर के विकास और मौजूदा चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करने का भी है। आने वाले समय में प्रदूषण, पेयजल संकट और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार, जनप्रतिनिधियों, नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रयास जरूरी होंगे।
साथ ही यह भी अपेक्षा जताई गई कि नोएडा को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में पर्यटन के क्षेत्र में भी ठोस कदम उठाए जाएं। अक्षरधाम और लोटस टेंपल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के नजदीक होने के बावजूद नोएडा में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल विकसित किए जाने की आवश्यकता है, जिससे शहर की पहचान के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।