“नारी शक्ति वंदन अभियान” पर प्रेस वार्ता, महिला सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने रखे विचार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/04/2026): गौतमबुद्ध नगर में “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “नारी शक्ति वंदन अभियान” के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रभावशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने “नारी शक्ति वंदन” विषय पर चर्चा करते हुए महिलाओं की बदलती भूमिका, उनके अधिकारों और सामाजिक भागीदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी निवेदिता पी. हरन, आईबीए एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह, अधिवक्ता कविता नागर, लोकल कंप्लायंस कमेटी की सदस्य माला भंडारी और वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि, नारी वंदन अधिनियम, 2023 महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए भी उप-आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। यह व्यवस्था आगामी जनगणना और परिसीमन प्रक्रिया के बाद लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक समावेशी और संतुलित बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से न केवल शासन-प्रशासन में विविधता आएगी, बल्कि नीति निर्माण में महिलाओं के दृष्टिकोण को भी प्रभावी स्थान मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि “नारी शक्ति वंदन अभियान” के माध्यम से महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की लोकतांत्रिक संरचना और अधिक मजबूत हो सके।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी.एस., ओएसडी अर्चना द्विवेदी, गुंजा सिंह तथा दादरी के उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के साथ ही “सशक्त नारी, सशक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।