दादरी में गरजी नारी शक्ति, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली भव्य रैली

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/04/2026): गौतमबुद्ध नगर के दादरी में बुधवार को “नारी शक्ति की गर्जना” कार्यक्रम के तहत स्कूटी-बाइक रैली का आयोजन किया। जिसमें महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, दादरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने भव्य स्कूटी एवं बाइक रैली निकालकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और बदलते भारत की सशक्त तस्वीर थी।

इस विशेष अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सहभागिता करते हुए महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा संसद में महिलाओं के लिए 33% भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें सम्मान दिया गया है। आज देश की बेटियां सेना में शान से आगे बढ़कर देश सेवा कर रही हैं। नई ऊर्जा और संकल्प को पूरे देश ने देखा है। देश की महिलाओं ने “पहलगाम हमले” का बदला “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से लेकर अपने शौर्य का परिचय दिया, जिसे पूरे विश्व ने सराहा। आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही है।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल रहे हैं, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। नेशनल वॉलीबॉल टीम के कप्तान निर्मल तंवर ने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। खेल जगत से लेकर खेती, उद्योग, व्यवसाय और राजनीति तक, वे अपना नाम रोशन कर रही हैं। संसद में 33% आरक्षण से महिलाओं को देश सेवा में और अधिक सम्मान के साथ योगदान देने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, अरुण प्रधान, रजनी तोमर, ऊषा वत्स, सरदीप नागर, योगेश चौहान, कर्मवीर आर्य, वंदना वानखेड़े, अर्पणा सिंह, गायत्री तिवारी, गीता सागर, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, संगीता रावल, कविता तिवारी, सचिन गौतम, अनु सिंह आदि सहित सैकड़ों महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।