नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिला मोर्चा मीडिया प्रमुख सुचित्रा पाठक कक्कड़ ने पीएम का जताया आभार

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (15/04/2026): नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा पाठक कक्कड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।

सुचित्रा पाठक कक्कड़ ने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का निर्णय महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने के साथ-साथ देश के विकास को नई दिशा देगा। लंबे समय से महिलाओं की राजनीति में अधिक भागीदारी की मांग की जा रही थी और यह कानून उस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

आगे उन्होंने ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देगा, जिससे उनकी आवाज संसद में और अधिक प्रभावशाली ढंग से सुनी जा सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र पूरी तरह मजबूत नहीं हो सकता।

साथ ही सुचित्रा पाठक कक्कड़ ने विश्वास जताया कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर अधिक संवेदनशील और प्रभावी निर्णय लिए जा सकेंगे। इससे समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

अंत में सुचित्रा पाठक कक्कड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश को एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।