Noida में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन: दिल्ली – नोएडा में यातायात व्यवस्था ठप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (13 April 2026): उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा में मजदूरों का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर सामने आ गया है। वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर शुरू हुआ विरोध अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। सेक्टर 62 से लेकर सेक्टर 82 तक हजारों श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। शुरुआत कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से हुई थी, लेकिन अब यह विरोध विभिन्न कंपनियों और फैक्ट्रियों तक फैल चुका है।

प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर मजदूरों ने उग्र रूप अपनाते हुए कंपनियों के बाहर तोड़फोड़ की और मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया। खासतौर पर NH-9 और नोएडा लिंक रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों वाहन फंस गए और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी थी। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे राजधानी से नोएडा जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात को सामान्य करने की कोशिश में जुटी थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक बॉर्डर को खोल दिया गया है और स्थिति सामान्य कर दी गई है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। PAC और RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और हालात पर नियंत्रण रखा जा सके।

वहीं, पूरे मामले पर उच्च स्तर पर भी नजर रखी जा रही है। लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों से बातचीत के जरिए स्थिति को शांत करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल आंदोलन के चलते नोएडा और आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।