राम कथा में प्रभु राम जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन, भक्तों ने जयकारों से गूंजाया पंडाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/04/2026): ऐछर बिरोड़ा सेक्टर पाई-1 स्थित रामलीला मैदान में धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के चौथे दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज की अमृतमयी वाणी से चल रही कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और राम नाम के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा।

कथा के दौरान महाराज ने राम कथा के महत्व और उसके आध्यात्मिक संदेश को विस्तार से समझाया। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम और उनके चारों भाइयों के जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ ने किस प्रकार प्रभु के जन्म का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया और कैसे देवता भी भगवान राम के दर्शन के लिए व्याकुल होकर अलग-अलग वेश धारण कर अयोध्या पहुंच रहे थे। कथा के इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा के दौरान पंडाल में भी भगवान राम के जन्मोत्सव का भव्य उत्सव मनाया गया। भक्तों ने नृत्य और भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने अपने प्रवचन में कहा कि हनुमान की तरह भगवान के नाम का स्मरण और कीर्तन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सरल और प्रभावशाली शब्दों में भक्ति, सदाचार और धर्म के महत्व को श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया, जिससे सभी श्रद्धालु आध्यात्मिक संदेश से प्रेरित हुए। आज की कथा के मुख्य यजमान हरवीर मावी रहे, जबकि सह-यजमान के रूप में शेर सिंह भाटी और धीरज शर्मा उपस्थित रहे। वहीं दैनिक यजमान के रूप में राम अवतार और नीतीश उपाध्याय ने कथा में भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, प्रांत प्रचारक वेदपाल, जिला प्रचारक नेम पाल, राजकुमार, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, महेश शर्मा बदौली, उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, यशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, राजेश नंबरदार और राकेश नंबरदार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

राम कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कथा आगामी दिनों में भी इसी प्रकार भक्ति और श्रद्धा के साथ जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।