Greater Noida News (08/04/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने आज बुधवार को इकोटेक–3, उद्योग केंद्र-2 के पास स्थित पानी की टंकी पर बने श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) में 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया।
यह जनहितकारी कैंप जिला प्रशासन, गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में, IOCL एवं MSME विभाग, ओखला (नई दिल्ली) के सहयोग से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल को तत्काल स्वीकृति प्रदान की तथा निरंतर सहयोग दिया।
इस कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारियों को 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर प्राप्त करते ही श्रमिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल उनके लिए राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी और उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्राप्त हुई। कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों की लंबी कतारें इस पहल की सफलता को दर्शाती हैं।
IBA द्वारा IOCL के स्टेट हेड विनीत बंसल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील निर्णय के कारण यह पहल संभव हो सकी। साथ ही IOCL के मैनेजर नितिन तिवारी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके कुशल समन्वय और प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ।

वितरण कार्यक्रम आगामी 4–5 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मीडिया जगत के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय शर्मा, दर्शन शर्मा, अरविंद भाटी, विमलेश सिंह, संजय त्यागी, संजय पांचाल, हर्ष तोमर, सूरजपुर इंडेन गैस सेवा से शओमबीर सिंह तथा MSME विभाग, ओखला के सहायक निदेशक डी.एस. तोमर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि IBA सदैव उद्यमियों के साथ-साथ उनके यहाँ कार्यरत श्रमिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह आयोजन श्रमिकों को सस्ती एवं सुलभ LPG गैस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वितरण कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। IBA भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
IOCL के स्टेट हेड विनीत बंसल ने कहा कि श्रमिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
MSME विभाग के निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने कहा कि इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं और यह एक अनुकरणीय पहल है।
अंत में, IBA ने जिला प्रशासन, IOCL, MSME विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।