New Delhi News (08 अप्रैल 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के एमसीडी सह प्रभारी प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता (Press Conference) के दौरान एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी (MCD Standing Committee) के मुद्दे पर भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की आपसी खींचतान (Internal Conflict) और राजनीतिक कलह (Political Clash) के कारण दिल्ली की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था (Democracy) को नुकसान पहुंच रहा है।
प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा ने जल्दबाजी में प्रस्ताव (Proposal) लाकर स्टैंडिंग कमेटी का कार्यकाल सीमित कर दिया, जबकि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हुआ करते थे, उस समय एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि समिति का कार्यकाल पूरा होने से पहले उसे भंग नहीं किया जा सकता। उसी मॉडल के तहत अब तक काम चलता रहा, लेकिन अब भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च तक सीमित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस फैसले का सीधा असर यह होगा कि जब तक नई स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं होगा, तब तक समिति के सभी महत्वपूर्ण कार्य (Administrative Work) ठप हो जाएंगे। प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि पहले अधिकारियों और कमिश्नर (Commissioner) की शक्तियां बढ़ाई गईं ताकि स्टैंडिंग कमेटी को कमजोर किया जा सके और अब भाजपा अपने अफसरों के जरिए बैकडोर (Backdoor Decision) से फैसले लेना चाहती है।
प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम (DMC Act) की धारा 18 के तहत यह स्पष्ट प्रावधान है कि नई समिति के गठन तक पुरानी स्टैंडिंग कमेटी कार्य करती रहती है, लेकिन भाजपा इस व्यवस्था से पीछे हट रही है। उन्होंने इसे दिल्लीवासियों के अधिकार छीनने की कोशिश बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी।
उन्होंने भाजपा से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द नई स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया जाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया (Democratic Process) को कमजोर न किया जाए। प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता का हक छीना गया तो आम आदमी पार्टी इसका विरोध जारी रखेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।