गाजियाबाद में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, करीब 200 लोगों की हुई आंखों की जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (06/04/2026): शिवपुरम क्षेत्र के एफ-60, गली नंबर-3 में रविवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गोविंदपुरम मंडल इकाई और वरदान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 200 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर के दौरान वरदान अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की। जांच के बाद 17 लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा अन्य मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार दवाइयां और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी और आर्थिक काउंसिल के संरक्षक राजन छिब्बर ने किया। इस अवसर पर कर्नल त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था देशभक्ति और समाजसेवा के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। संस्था जहां युवाओं को प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित करती है, वहीं शहीदों के परिवारों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

इस दौरान राजन छिब्बर ने समाजसेवा में सक्रिय कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वी.पी. शर्मा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अमित कुमार प्रजापति, डॉक्टर दीपांशु त्यागी, डॉक्टर कोमल और डॉक्टर आर.के. शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ सुमित कुमार, सत्यम, करण और दिलीप की टीम ने करीब पांच घंटे तक लोगों की जांच की। इस दौरान आंखों के अलावा मरीजों का ब्लड प्रेशर, मधुमेह और हड्डियों से संबंधित परीक्षण भी किया गया। जरूरतमंद लोगों को कैल्शियम की दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं।

इस आयोजन को सफल बनाने में राजवीर प्रधान, अजय तोमर, संदीप चौधरी, शिव कुमार शर्मा, पवन सोम, वीरेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, हेमंत त्रिवेदी, रविंद्र सिंह पुनिया, जिले सिंह तवतिया, ओमपाल सिंह, दिलीप शर्मा, रवि कुमार शाक्य, पवन यादव, जितेंद्र यादव, आकाश शर्मा, नरेश कौशिक, उदयवीर सिंह, रण सिंह, सतेंद्र तवतिया, पुष्पा पांडे, साधना सिंह, सचिन कुमार, रोहित कुमार, नरेश तोमर, वर्षा तोमर, गिरिराज सिंह, रामवीर शर्मा, आकाश और आकाश वर्मा सहित कई लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

शिविर के दौरान मरीजों के लिए पंजीकरण, जांच और दवा वितरण की व्यापक और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।