बिना LPG कनेक्शन भी मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें पूरा प्रोसेस

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04 April 2026): दिल्ली में एलपीजी सप्लाई को लेकर आ रही दिक्कतों के बीच सरकार ने बड़ा राहत कदम उठाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घोषणा की है कि अब प्रवासी मजदूर और जरूरतमंद लोग बिना रेगुलर गैस कनेक्शन के भी 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इस फैसले से खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो अस्थायी रूप से राजधानी में रह रहे हैं और उनके पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी राहत के तौर पर लागू की गई है, ताकि किसी भी व्यक्ति को खाना बनाने जैसी बुनियादी जरूरतों में परेशानी न हो। विभाग के अनुसार, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर आसानी से 5 किलो का सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि दिल्ली में किसी प्रकार का ऊर्जा संकट नहीं है और एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार झा ने जानकारी दी कि राजधानी में करीब 56 लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने कनेक्शन को सही श्रेणी में पंजीकृत रखें, ताकि किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोका जा सके। इसके साथ ही एलपीजी की स्थिति पर निगरानी रखने और शिकायतों के निवारण के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है। जिन इलाकों में PNG कनेक्शन उपलब्ध हैं, वहां के लोगों को एलपीजी से PNG में शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि उपभोक्ता ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में उनके एलपीजी कनेक्शन पर असर पड़ सकता है। वहीं PNG विस्तार के लक्ष्य को बढ़ाकर अब प्रतिदिन करीब तीन हजार नए कनेक्शन जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इधर, एलपीजी की बढ़ती मांग और बैकलॉग बुकिंग के कारण कुछ इलाकों में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हाल ही में अलीपुर और बवाना से करीब 100 सिलेंडर जब्त किए गए और जमाखोरी के 27 मामलेहै दर्ज किए गए हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि कालाबाजारी या जमाखोरी की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।