ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि मुआवजे की दर बढ़ाने का प्रस्ताव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/04/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) क्षेत्र के अधिसूचित गांवों के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित भूमि मुआवजा दरों में संशोधन का प्रस्ताव अब प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। संभावना है कि अप्रैल के मध्य में होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ दशक से मुआवजे की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में किसानों को अधिग्रहित जमीन के बदले लगभग 4100 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। प्रस्तावित संशोधन के तहत इसे बढ़ाकर करीब 6000 रुपये प्रति वर्गमीटर करने की योजना है।

इसके साथ ही किसानों को मिलने वाले छह प्रतिशत विकसित भूखंड की व्यवस्था भी यथावत रखने का प्रस्ताव है। यदि किसी किसान द्वारा विकसित भूखंड लेने के विकल्प का उपयोग नहीं किया जाता है तो उस स्थिति में मुआवजे की राशि लगभग 7000 रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच सकती है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद नई दरें लागू की जाएंगी। इसके अलावा प्राधिकरण विकसित भूमि के आवंटन की दरों में भी लगभग छह प्रतिशत तक वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

इस मुद्दे पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि, किसानों के मुआवजे का विषय उन्होंने लगातार विधानसभा और शासन स्तर पर उठाया था। उन्होंने बताया कि अब सरकार और प्राधिकरण इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रही है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।