Greater Noida News (01/04/2026): भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, गौतमबुद्धनगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जबकि कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे जिले में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग लेंगे और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से लेकर आज तक पार्टी ने लंबा संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत किया है। जनसंघ की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने निरंतर जनसेवा का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज 303 सांसदों के साथ देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देशभर में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की कार्यशैली, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पार्टी के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होता है और इसी भावना के साथ भाजपा स्थापना दिवस को हर बूथ स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, धर्मेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, सरजीत नागर, अरुण प्रधान, विकास चौधरी, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, मुकेश भाटी, वंदना वानखेड़े, रजनी तोमर, योगेश चौहान, मनोज मावी, अन्नू सिंह, अर्पित तिवारी, सुनील रावत, राजीव सिंघल, महेन्द्र नागर, भिखारी सिंह, विमल पुंडीर, लोकेश त्यागी और धीर राणा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।