ग्रेटर नोएडा वेस्ट में RSS की बड़ी जनगोष्ठी, विजय गोयल रहे मुख्य वक्ता
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/03/2026): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अपने शताब्दी वर्ष (2025–26) के उपलक्ष्य में 29 मार्च को आयोजित ‘प्रमुख जनगोष्ठी’ श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 12 के समीप भनोता क्षेत्र में रॉयल पर्ल मैरिज होम में एक महत्वपूर्ण जनगोष्ठी का आयोजन किया।
इस गोष्ठी का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता, हिंदुत्व और ‘पंच परिवर्तन’—पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी और सामाजिक जागरूकता—के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर विचार-विमर्श करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी योगेंद्र भाटी, विजय गोयल (प्रांत संपर्क प्रमुख, मेरठ), चिरंजीव (विभाग प्रचारक, नोएडा विभाग) ने दीप प्रज्ज्वलन से की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय गोयल ने संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से पंच परिवर्तन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यदि जनसामान्य इन पांच बातों को अपने जीवन में अपनाए, तो देश और समाज एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने संघ के प्रथम संघचालक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने किस प्रकार संघ की स्थापना की और उनके अथक योगदान के बारे में बताया।

नोएडा के विभाग प्रचारक चिरंजीव ने संघ की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण का केंद्र है। शाखा के माध्यम से संस्कारयुक्त, जिम्मेदार और समाजहित में कार्य करने वाले स्वयंसेवक तैयार होते हैं, जिनसे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने संघ को एक परिवार बताते हुए आग्रह किया कि सभी लोग संघ से जुड़ें और नियमित रूप से शाखा में आएं।
कार्यक्रम में पधारे प्रमुखजनों के मन में संघ से संबंधित कई प्रश्न थे जैसे युवा संघ से किस प्रकार जुड़ सकते हैं या वर्तमान में की व्यक्ति संघ की सहायता किस प्रकार कर सकते हैं, आदि। विजय गोयल बताया कि इंटरनेट पर ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से युवा संघ से जुड़ सकते हैं। जो व्यक्ति संघ से नहीं जुड़े हैं और वे सहायता करना चाहते है तो वे संघ से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करके अपना योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम में विजय गोयल, चिरंजीव, योगेश भाटी के साथ जिला कार्यवाह राजकुमार आर्य भी मंच पर उपस्थित रहे।
इस जनगोष्ठी में दादरी नगर, दादरी खंड, एनटीपीसी खंड, भगत सिंह नगर, केशव नगर और मंगल पांडे नगर से समाज के प्रमुख जनों, सज्जन शक्ति और मातृ शक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।साथ ही कार्यक्रम में सभी नगर व खंडों से माननीय संघ चालक तथा नगर कार्यवाह तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।