बड़ी खबर: दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 March 2026): राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 के एक इंजन में उड़ान के दौरान असामान्य कंपन महसूस हुआ, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन यह फैसला लिया। विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते सुबह करीब 10:59 बजे विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया।

इमरजेंसी घोषित होते ही रनवे संख्या 28 को पूरी तरह खाली करा लिया गया और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एयरपोर्ट प्रशासन ने मानक प्रक्रिया के तहत रनवे के आसपास दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दीं। कुछ समय के लिए अन्य उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा, ताकि सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके।

विमान के सुरक्षित उतरने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत उसकी जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि तकनीकी खराबी के चलते प्राथमिकता के आधार पर विमान की लैंडिंग कराई गई। कंपनी ने दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया गया। फिलहाल विमान में आई खराबी के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।