वैश्विक तनाव का असर: निवेशकों के 48 लाख करोड़ रुपये डूबे

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (26/03/2026): पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक वित्तीय बाजारों में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है, जिसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने इस स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह संकट भारत का नहीं है, लेकिन इसके झटके भारतीय निवेशकों को झेलने पड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी से 23 मार्च के बीच भारतीय निवेशकों की करीब 48 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बाजार से खत्म हो गई है। वहीं, 1 से 15 मार्च के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने करीब 52,000 करोड़ रुपये बाजार से निकाल लिए, जिससे रुपये पर भी दबाव बढ़ा और यह 94 के स्तर तक पहुंच गया।

राघव चड्ढा ने कहा कि भारत के आर्थिक आधार मजबूत हैं, लेकिन यह गिरावट एक बाहरी भू-राजनीतिक कारण से आई है, जिसे ‘ब्लैक स्वान’ घटना के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने खासतौर पर देश के 13.5 करोड़ निवेशकों की चिंता जताई, जो 21 करोड़ डीमैट खातों के जरिए बाजार में निवेश करते हैं। इनमें बड़ी संख्या में एसआईपी निवेशक, वेतनभोगी मध्यम वर्ग और सेवानिवृत्त लोग शामिल हैं।

निवेशकों को राहत देने के लिए राघव चड्ढा ने सरकार के सामने कई सुझाव भी रखे। उन्होंने रिटेल निवेशकों को ब्रोकरेज, एसटीटी, जीएसटी और स्टैम्प ड्यूटी में राहत देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने एसटीटी में समयबद्ध छूट देने की बात कही, ताकि निवेशकों का भरोसा बना रहे।

इसके अलावा उन्होंने कैपिटल लॉस को आगे ले जाने की अवधि 8 साल से बढ़ाकर 12 से 15 साल करने का सुझाव दिया। राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि मौजूदा संकट के दौरान रिटेल टैक्सपेयर्स को विशेष टैक्स राहत दी जानी चाहिए।

उन्होंने निवेशकों को पोर्टफोलियो रिबैलेंसिंग की सुविधा देने पर भी जोर दिया, ताकि वे जरूरत पड़ने पर इक्विटी से डेट फंड में आसानी से निवेश कर सकें।

अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार, आरबीआई और सेबी को मिलकर निवेशकों के साथ मजबूत संवाद बनाए रखना चाहिए, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे और निवेशकों का भरोसा कायम रह सके।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।