Dhurandhar 2: फिल्म देखकर थियेटर से निकली पब्लिक का रिएक्शन, हिट या फ्लॉप?

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/03/2026): ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स मॉल स्थित आईनॉक्स सिनेमा में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहे लोगों ने इसकी कहानी, दमदार एक्शन सीन्स और कलाकारों के अभिनय को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं, जिसमें फिल्म को लेकर अलग-अलग अनुभव सामने आए।

टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में राजेंद्र सिंह, श्रेष्ठा शर्मा और अन्य दर्शकों ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म काफी अच्छी है और सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है। खासतौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग को सराहा गया, वहीं नए कलाकारों को भी फिल्म में अच्छा मौका दिए जाने की बात सामने आई।

राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म इतनी दिलचस्प है कि चार घंटे कब निकल गए, इसका पता ही नहीं चला। उन्होंने फिल्म की स्टोरीलाइन और एक्शन सीन्स को शानदार बताते हुए इसे पूरी तरह से देखने लायक बताया।

वहीं, दर्शकों ने फिल्म के एक्शन सीन्स को काफी दमदार बताया। उनका कहना है कि फिल्म का एक्शन इतना शानदार है कि एक पल के लिए भी बोरियत महसूस नहीं होती और पूरी फिल्म में रोमांच बना रहता है।

श्रेष्ठा शर्मा ने फिल्म के साउंड और एक्शन सीन्स को काफी तेज और इंटेंस बताया। उन्होंने कहा कि तेज आवाज और डरावने एक्शन सीन्स की वजह से उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म को अच्छा बताया और कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ की।

दर्शकों के अनुसार, फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी शामिल हैं जो वास्तविक घटनाओं से जुड़े हुए प्रतीत होते हैं, जिससे फिल्म की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। कुल मिलाकर फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया ज्यादातर सकारात्मक देखने को मिली।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।