New Delhi News (22 March 2026): राजधानी दिल्ली में अब सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े-बड़े QR कोड लगाए जा रहे हैं, जो नागरिकों को सीधे सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यह पहल लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की भागीदारी को मजबूत करना है। बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये QR कोड आसानी से दिखाई देंगे।
PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि इस पहल का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सीधे सिस्टम तक पहुंचाना है। QR कोड स्कैन करते ही नागरिकों को संबंधित सड़क परियोजना की पूरी डिटेल मिलेगी, जिससे वे जान सकेंगे कि उनके इलाके में क्या काम हुआ है और कब हुआ है।
इन QR कोड के जरिए लोगों को सड़क का नाम, उसकी लंबाई, आखिरी बार मरम्मत या सुदृढ़ीकरण की तारीख और संबंधित ठेकेदार या एजेंसी की जानकारी मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के पूरा होने के 7 दिनों के भीतर वहां QR कोड वाले डिस्प्ले बोर्ड लगा दिए जाएंगे, ताकि जानकारी समय पर अपडेट रहे।
इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब लोग सीधे अपनी शिकायत, सुझाव या काम की गुणवत्ता पर फीडबैक दे सकेंगे। इससे न सिर्फ जवाबदेही बढ़ेगी बल्कि काम की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि QR कोड हमेशा कार्यात्मक रहें और जानकारी लगातार अपडेट होती रहे, ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।