बड़ी खबर: दिल्ली दंगा केस में शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 March 2026): वर्ष 2020 के दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में आरोपी कार्यकर्ता शरजील इमाम को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 10 दिनों की अंतरिम जमानत प्रदान की है, जिसके बाद वह करीब छह साल बाद जेल से बाहर आए हैं। यह फैसला विशेष परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है। अदालत के आदेश के अनुसार, शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी गई है। यह निर्णय करकड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने सुनाया। अदालत ने उनकी छह सप्ताह की जमानत याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए केवल 10 दिन की राहत दी।

जमानत का मुख्य आधार पारिवारिक कारण रहा। इमाम ने अपनी याचिका में बताया था कि उनके छोटे भाई की शादी 25 मार्च को है और बड़े भाई होने के नाते उन्हें शादी की सभी रस्मों में शामिल होना आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बीमार मां की देखभाल का भी हवाला दिया, जो वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों की शर्त पर राहत दी है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि यह जमानत सीमित अवधि और कड़ी शर्तों के तहत दी गई है, ताकि मामले की निष्पक्षता पर कोई असर न पड़े।

वहीं, अभियोजन पक्ष ने इस जमानत का विरोध किया था। उनका तर्क था कि इमाम की शादी में उपस्थिति अनिवार्य नहीं है और उनकी रिहाई से गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका हो सकती है। साथ ही यह भी बताया गया कि उनकी नियमित जमानत याचिकाएं पहले निचली अदालत, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। अंतरिम जमानत के दौरान अदालत ने इमाम पर कई सख्त शर्तें लगाई हैं। उन्हें किसी भी गवाह या मामले से जुड़े व्यक्ति से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी, मोबाइल नंबर सक्रिय रखना होगा और जांच अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही, उन्हें मीडिया से दूरी बनाए रखने, सोशल मीडिया का उपयोग न करने और केवल पारिवारिक कार्यक्रमों तक ही सीमित रहने का निर्देश दिया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।