“योगी जी, अमित शाह को समझाएं…”, अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ से कर दी ये अपील!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (24 जनवरी 2025): आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली की बिगड़ी कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए समझाएं। केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ ने माना कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब हो गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11 बड़े गैंग हैं, जो शहर को 11 हिस्सों में बांटकर व्यापारियों से फिरौती मांग रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार हो रहे हैं, महिलाओं और बच्चों का अपहरण हो रहा है, और लोग दहशत में हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अमित शाह दिल्ली की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे और दूसरे राज्यों में सरकार गिराने और पार्टियां तोड़ने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा, “योगी जी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधार दी है। अगर यह सच है, तो मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अमित शाह को गाइड करें कि दिल्ली में भी कानून-व्यवस्था कैसे सुधारी जा सकती है।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस अमित शाह के अधीन है और दिल्ली की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। “अगर दिल्ली को गैंगस्टरों से बचाना है, तो अमित शाह को थोड़ा वक्त देना होगा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वह अमित शाह को यह समझाएं कि कैसे दिल्ली को सुरक्षित बनाया जा सकता है, ताकि यहां के लोग सुकून से जी सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।