अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर AAP का BJP और दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (24 जनवरी, 2025): आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है।

सीएम अतिशी का आरोप:

दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा, “भाजपा और दिल्ली पुलिस मिलकर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश कर रही हैं। यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।”

भगवंत मान का बयान:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि “दिल्ली पुलिस को ऊपर से निर्देश दिए गए हैं कि वह केजरीवाल के खिलाफ काम करें। भाजपा की मंशा है कि किसी भी कीमत पर दिल्ली का चुनाव जीता जाए।” उन्होंने कहा, “भाजपा ने दिल्ली पुलिस और डीएम को संदेश दिया है कि बड़ा अफसर बनना है तो दिल्ली का चुनाव जितवा दो।”

पार्टी की मांग:

AAP ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई है कि:

1. अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को मजबूत किया जाए।

2. पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल की जाए।

पार्टी ने कहा कि हाल ही में केजरीवाल पर हमले और उनकी सुरक्षा में चूक के कई मामले सामने आए हैं। AAP ने इसे लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज पर सीधा हमला करार दिया है।

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।