किराड़ी की 113 कॉलोनियों को बड़ी राहत, सीवर कनेक्शन को मिली मंजूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 March 2026): दिल्ली जल बोर्ड ने बाहरी दिल्ली के किराड़ी और आसपास के इलाकों की 113 कॉलोनियों व तीन गांवों में हाउस सर्विस सीवर कनेक्शन (HSSC) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से करीब साढ़े छह लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो पिछले लगभग 18 वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे।

इस परियोजना के तहत क्षेत्र को तीन कैचमेंट में बांटा गया है। प्रताप विहार कैचमेंट में 72 कॉलोनियां, प्रेमनगर कैचमेंट में 30 कॉलोनियां और भाग्य विहार कैचमेंट में 11 कॉलोनियों के साथ तीन गांवों को शामिल किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चरणबद्ध तरीके से सीवर कनेक्शन दिया जाएगा, जिससे जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जलजमाव के कारण जीवन मुश्किल बना हुआ था। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। अब इस फैसले के बाद लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा।

इस फैसले से आर्थिक रूप से भी लोगों को राहत मिलेगी। अभी तक अधिकांश घरों में सेप्टिक टैंक की सफाई पर हर महीने 2000 से 3000 रुपये तक खर्च करना पड़ता था, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भारी बोझ था। सीवर कनेक्शन मिलने के बाद यह अतिरिक्त खर्च भी कम हो जाएगा।

स्थानीय आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवर लाइन को चालू किया जाए। उनका कहना है कि जिस दिन यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी, वह किराड़ी के लिए ऐतिहासिक दिन होगा और क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत मानी जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।