टूर पैकेज के नाम पर ‘डिजिटल जाल’, पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18 मार्च 2026): नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस (Cyber Crime Police) ने टूर एंड ट्रेवल पैकेज (Tour & Travel Package) के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस (Electronic Surveillance) और लोकल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आम्रपाली सोसाइटी से आरोपी आदित्य राज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप (HP Laptop) बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और गूगल (Google) पर आकर्षक विदेशी टूर पैकेज के विज्ञापन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम और यूरोप जैसे देशों के सस्ते और आकर्षक पैकेज का लालच देकर वह लोगों से संपर्क करता और बुकिंग कन्फर्म (Booking Confirm) का भरोसा दिलाकर उनसे अपने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले टिकट बुक करता और फिर उसे कैंसिल कराकर रिफंड (Refund Fraud) खुद प्राप्त कर लेता था, जिससे पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान होता था। इस पूरे फर्जीवाड़े में करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) सामने आई है।

गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य राज, मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला है और वर्तमान में आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में रह रहा था। उसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं तक बताई गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।