“एक शाम श्री हरपाल सिंह जी के नाम” में झलकी गजानन माली की गौतमबुद्ध नगर की 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (18 March 2026): ग्रेटर नोएडा के रॉयल हैबिटेट सेंटर में आयोजित “कृतज्ञता रात्रि भोज: एक शाम श्री हरपाल सिंह जी के नाम” कार्यक्रम भावनाओं, सम्मान और प्रेरणा से ओतप्रोत एक ऐतिहासिक संध्या के रूप में संपन्न हुआ। यह आयोजन टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक एवं भारत सरकार के पूर्व अनुसंधान अधिकारी गजानन माली की गौतमबुद्ध नगर में 25 वर्षों की संघर्षपूर्ण, समर्पित और सफल यात्रा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया जगत की विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मूल भाव उस जीवन-दर्शन से प्रेरित था, जिसे गजानन माली वर्षों से अपने जीवन में आत्मसात करते आए हैं “इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना।” यह पंक्ति न केवल उनकी रिंगटोन का हिस्सा रही है, बल्कि उनके व्यक्तित्व की दृढ़ता, सकारात्मकता और अडिग विश्वास का भी सजीव प्रतिबिंब प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर कृतज्ञता के प्रथम अधिकारी रहे हरपाल सिंह जी, जो टेन न्यूज़ नेटवर्क के दिल्ली ब्यूरो चीफ होने के साथ-साथ गजानन माली के साथ , दीर्घकालिक भारत सरकार के सेवा में सहयोगी अधिकारी, मार्गदर्शक और पारिवारिक मित्र भी रहे हैं। लगभग तीन दशकों तक एक ही सरकारी विभाग में साथ कार्य करने के पश्चात भी यह संबंध केवल पेशेवर न रहकर आत्मीयता और विश्वास का प्रतीक बन गया। विशेषतः गजानन माली को ग्रेटर नोएडा में बसाने हेतु प्रेरित करने में हरपाल सिंह जी की भूमिका को अत्यंत आदर और सम्मान के साथ स्मरण किया गया।
गजानन माली की यह यात्रा 15 मार्च 2001 को ग्रेटर नोएडा के पाली गांव के श्री गुरुदेव भाटी के एक छोटे से किराए के मकान से प्रारंभ हुई, जहाँ से उन्होंने अपने सपनों को आकार देना शुरू किया। वर्ष 2003 में केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के समस्या – समाधान हेतु लोक कल्याण समिति का गठन मुकुल गंभीर एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर की, कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया ।

वर्ष 2006 में parichowk.com की स्थापना ने इस यात्रा को नई दिशा प्रदान की, जो आगे चलकर टेन न्यूज़ नेटवर्क के रूप में विकसित हुआ एक ऐसा सशक्त डिजिटल समाचार मंच जिसने गौतम बुद्ध नगर में डिजिटल पत्रकारिता की सुदृढ़ नींव रखी। आज टेन न्यूज़ नेटवर्क , टेन न्यूज़ – नेशनल न्यूज़ पोर्टल, टेन न्यूज – राष्ट्रीय समाचार पोर्टल, टेन न्यूज नेशनल यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस एवं व्हाट्सएप नेटवर्क के माध्यम से व्यापक राष्ट्रीय स्तर के जनसमूह तक अपनी पहुँच बना चुका है।
इस प्रेरक यात्रा में नोएडा , ग्रेटर नोएडा , यमुना प्राधिकरण , जिला प्रशासन एवं पुलिस , अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन , साहित्य , संगीत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक नाम शामिल हैं। सभी सहयोगियों के प्रति गजानन माली ने मंच से सहृदय आभार व्यक्त किया और इस सफलता को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार सिंह IPS , डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन IPS; नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, देशबंधु अखबार के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्यूरो चीफ देवेंद्र सिंह, विंग कमांडर हरिंदर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार इंद्रनील बनर्जी एवं अदिति चटर्जी, वेब टेक एक्सपर्ट हरीश कुमार, लोक कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकुल गंभीर एवं उनकी टीम,दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की डायरेक्टर कंचन कुमारी एवं प्रिंसिपल हेमा शर्मा, फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर फादर रोड्रिग्स बेंटो , बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर शिल्पा मेरी, उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रेखा, जीएनआईओटी ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. सविता मोहन, IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं उनकी टीम, IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी टीम, कैलाश इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा के संदीप गोयल, DDRWA के अध्यक्ष एन.पी. सिंह एवं उनकी टीम, नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम, नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर, नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष महेश सक्सेना, बागेश्वरी संगीत संस्था के निदेशक प्रभाकर देशमुख तथा संगीत साधना की चंदना चटर्जी , आर्या फ़ैशंस से डॉक्टर ख़ुशबू सिंह एवं अभिषेक चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं गौतम बुद्ध नगर के विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक आयाम भी अत्यंत आकर्षक रहा। देश के प्रतिष्ठित कवि डॉ. कुमार आदित्य एवं एडवोकेट मुकेश शर्मा ने अपने प्रभावशाली काव्य पाठ के माध्यम से गजानन माली की 25 वर्षों की यात्रा, उनके सरल स्वभाव और शहर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया। उनके काव्य पाठ के उपरांत सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तत्पश्चात, अशोक श्रीवास्तव जी ने अपने मधुर गीतों से वातावरण को सुरमयी बना दिया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी टेन न्यूज़ नेटवर्क के सब-एडिटर रंजन अभिषेक ने अत्यंत कुशलता एवं प्रभावशाली शैली में निभाई, वहीं आयोजन की सफलता में सुनीता माली , प्रसाद माली, बैद्यनाथ हलदर, मेघा राजपूत, सिंह संगीता, हिमांशु शर्मा सहित संपूर्ण टीम का विशेष योगदान रहा।

यह कृतज्ञता संध्या केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन सभी संबंधों, संघर्षों और सफलताओं का उत्सव था, जिन्होंने एक साधारण शुरुआत को असाधारण उपलब्धि में परिवर्तित किया।
इस अवसर पर गजानन माली ने अपनी संगीत यात्रा के बारे में बताते हुए कहा की भक्ति गीत माला , राष्ट्र भक्ति गीत माला एवं श्रृंगार गीत माला प्रस्तुति की तैयारी भी उनके द्वारा चल रही है ।

गजानन माली की जीवन यात्रा फिल्मी गीत की पंक्तियाँ “ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना” मानो इस सम्पूर्ण यात्रा का सार प्रस्तुत करती है ।
अंततः यह कहा जा सकता है कि इस कार्यक्रम ने न केवल गजानन माली की 25 वर्षों की यात्रा को सम्मानित किया, बल्कि समाज में विश्वास, संवाद और कृतज्ञता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया।।
Celebrating 25 Years of Gajanan Mali’s Inspiring Journey | “Ek Shaam Harpal Singh Ji Ke Naam” | Ten News | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।