जेवर विधानसभा में विकास की नई रफ्तार, 10 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/03/2026): जेवर विधानसभा के कस्बा दनकौर एवं आस-पास के कई ग्रामों में विकास को गति देते हुए सोमवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने 10 करोड़ रुपए के अनेकों विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जेवर विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
16 मार्च 2026 को कस्बा दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम जुनैदपुर की मढ़ैया में 32 लाख रुपये तथा ग्राम उस्मानपुर में 32 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी निर्माण कार्य की भी शुरुआत की गई, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसी क्रम में ऊंची दनकौर में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से खड़ंजा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं दनकौर स्थित बिजली घर से सेक्टर-17 को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर लगभग 90 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज निर्माण कार्य तथा दनकौर रीलखा रोड पर 57 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज निर्माण कार्य शुरू कराया, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। साथ ही ग्राम लतीफपुर में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। वहीं ग्राम रौनिजा में 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण तथा 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान एवं ओपन जिम के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त पंचायत घर की चारदीवारी का कार्य 67 लाख रुपये, कम्युनिटी सेंटर की चारदीवारी का कार्य 90 लाख रुपये तथा लाइब्रेरी निर्माण का कार्य 61 लाख रुपये की लागत से प्रारंभ कराया।
इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि “ग्राम उस्मानपुर को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। अंत में कार्यक्रम के दौरान ग्राम रौनिजा में आयोजित जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए जेवर के विधाय धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर लोगों का आह्वान किया।
जेवर विधायक ने कहा कि “यह हवाई अड्डा जेवर ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार खोलने जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बनें। कार्यक्रम के दौरान विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित को समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।