दिल्ली में एलपीजी गैस संकट को लेकर AAP का प्रदर्शन, शोभायात्रा निकालकर जताया विरोध
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (15 March 2026): राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी दिल्ली में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। यह मार्च चांद सिनेमा के पास से निकाला गया, जहां कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कथित कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद विजय कुमार ने किया, जबकि कुलदीप कुमार भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। पार्षद विजय कुमार ने आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना महामारी के बाद अब आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए भी लाइन में लगना पड़ रहा है। उनके मुताबिक कई लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हालांकि, केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इसके बावजूद इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।