यूपी एसआई भर्ती परीक्षा आज, गौतमबुद्ध नगर में 18 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/03/2026): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 22 हजार से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल होंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी तंत्र विकसित किया गया है।

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन बनाए रखने के उद्देश्य से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे परीक्षा तंत्र पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी। बिना जांच के किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील भी की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कई वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेज़र, लॉग टेबल या इलेक्ट्रॉनिक पेन जैसी चीजें अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।

इसके अलावा मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर, हेल्थ बैंड सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है। अभ्यर्थियों को घड़ी, काला चश्मा, पर्स, हैंड बैग, टोपी, खाने-पीने का सामान, सिगरेट और गुटखा जैसी वस्तुएं भी साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन का कहना है कि यदि किसी परीक्षार्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सभी नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा में भाग लेने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।